पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर शोभायात्रा आज

परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर शोभायात्रा आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सोजत रोड | परशुराम जयंती को लेकर रेलवे परिसर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सुबह रूद्राभिषेक का आयोजन होगा। शाम 4 बजे गणेश मंदिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसका जगह-जगह पर स्वागत होगा। शोभायात्रा के रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए है।

सोजत | सर्व ब्राह्मण समाज सोजत के तत्वावधान में बुधवार को परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाई जायेगी। इसके लिए रविवार को माहुड़ा मार्केट में तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा की अगुवाई में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें तय किया गया कि 18 अप्रैल को इसी जगह अक्षय तृतीया के अवसर पर परशुराम जयंती का आयोजन होगा। बैठक में उमाशंकर द्विवेदी, श्यामलाल व्यास, पंकज त्रिवेदी, राजेन्द्र जोशी, शंकरलाल पारीक, दिलीप दाधीच, नरेश दवे, मनीष तिवारी आदि मौजूद थे।





नितेश व्यास, अभिजीत शर्मा सहित कई समाज बन्धु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...