पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संतों व महासतियों का आज सोजत के गुरुसेवा समिति में होगा मंगलप्रवेश

संतों व महासतियों का आज सोजत के गुरुसेवा समिति में होगा मंगलप्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत | युवाचार्य से शिष्टाचार भेंट करती साध्वी। फोटो|भास्कर

भास्कर न्यूज | सोजत

युवाचार्य महेंद्र ऋषि म.सा.ने कहा कि संत मिश्रीमल म.सा ने जीवन पर्यंत पीड़ित मानवता व मूक पशुओं के दर्द को समझते हुए हमेशा इनकी सेवा के लिए अपने श्रावकों से दान के जरिए कल्याण की भावना रखी। गुरुदेव की सद्प्रेरणा से जगह-जगह गोशालाएं खुली व कई जगह नि:शुल्क शिविर लगे। वे शहर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके तपस्वी र| अमृत मुनि मसा ने कहा कि सच्चा श्रावक वहीं है, जो अपने आपको वीतराग की भावना से ओतप्रोत रखते हुए हमेशा संयम पाले। धर्मसभा में महाश्रमणी पुष्पवती मसा, मरूधरा शिरोमणि राजमती मसा आदि ठाणा 7 के साथ वयोवृद्घ रमीला कंवर, कुसुमलता, राजराजेश्वरी, जयमाला, कमल प्रभा, उमराव कंवर, इंदु प्रभा, डॉ.चेतना, कंचन कंवर, डॉ. सुशीला ने भी जैन बड़ा स्थानक में धर्मसभा के दौरान श्रावकों को त्याग व तपस्या के साथ जीवन जीने की बात कही।

महासतियों ने की युवाचार्य से भेंट

युवाचार्य महेंद्र ऋषि म.सा सहित आदि ठाणा संतों के आगमन के तीसरे दिन शनिवार को सती महामंडल ने महेंद्र ऋषि मसा से शिष्टाचार भेंट कर उनकी अनुमोदना की। इस दौरान महेश मुनि, नानेश मुनि, हितेश मुनि, मुकेश मुनि, वरूण मुनि, मोहनराज अखावत, बाबूलाल बोहरा, भंवरलाल गांधी, माणकचंद आेस्तवाल, भंवरलाल भंडारी, रामलाल श्रीश्रीमाल, प्रकाशचंद बोहरा आदि मौजूद थे।

आज गुरु सेवा समिति में होगा संत मंडली का प्रवेश

आयोजन समिति के मगराज धोका व नवर|मल गुंदेचा ने बताया कि 16 से 18 अप्रैल के बीच आयोजित किए जाने वाले गुरुदेव मिश्रीमल मसा की 100 वीं दीक्षा जयंती व वरिष्ठ प्रवर्तक रूपचंदजी मसा की 75 वीं दीक्षा जयंती के साथ अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में सभी संतों की मंडली रविवार सुबह जैन बड़ा स्थानक से विहार कर गुरुसेवा समिति पहुंचेगी।





उसके बाद यहीं पर धर्मसभा होगी।

खबरें और भी हैं...