पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर को बताया स्वतंत्रता और समानता का आदर्श

अंबेडकर को बताया स्वतंत्रता और समानता का आदर्श

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में शुक्रवार को संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती समारोह पूर्व मनाई गई। इस मौके मुख्य अतिथि मांगीलाल चौहान ने कहा कि अम्बेडकर ने हमेशा आजादी आेर समानता के पक्षधर थे। उन्होंने अपने संविधान में सबको बराबर अधिकार आेर कर्तव्य देने का प्रयास किया। इस मौके दिनेश उज्जवल व हीरालाल आर्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। वही प्रधानाचार्य बसंत कुमार लखावत ने भी बच्चों को अम्बेडकर के आदर्शों को जीवन में उतारने की बात कहीं। वहीं दूसरी आेर राजकीय महाविद्यालय सोजत में भी अम्बेडकर जयंती प्राचार्य पुखराज देपाल की उपस्थिति में मनाया गया। इस मौके उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा राष्ट्र सेवा में दिए गए सहयोग की सराहना की गई। वहीं शनिवार को चांदपोल गेट पर सुबह 11 बजे स्थानीय नागरिकों द्वारा बाबा साहब की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जायेगी।

जैतारण | सरकारी चिकित्सालय के पास डॉ. अंबेडकर सर्किल पर अंबेडकर जयंती मनाई जायेगी। वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने बताया कि मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल होंगे। वे 48 लाख रुपये की लागत से से बनने वाले भवन का सुबह 11 बजे शिलान्यास करेंगे।

निमाज | कस्बे के भगवान महावीर एवं सेठ मेघराज ठोलिया राउमा विद्यालय में शुक्रवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर प्रधानाचार्य राजेन्द्र परिहार, भंवरदान चारण, केशाराम प्रजापत, आेमलता प्रतिहार, सविता गुर्जर आदि मौजूद थे।

रोहट | कस्बे के खाण्डी रोड़ पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण छात्रावास में डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति एवं क्षेत्रवासियों के तत्वावधान में शनिवार सुबह 9.30 बजे से 12.00 बजे तक अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। विचार गोष्ठी भी होगी। इससे पूर्व सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक खाण्डी रोड़ से कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए वाहन रैली निकाली जायेगी।

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

रानी | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानी खंड के तत्वावधान में विचार गोष्ठी आदर्श विद्या मन्दिर में हुई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाली विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मुकेश वैष्णव ने कहा कि बाबा साहब ने देश व समाज के लिए जो कार्य किया वह प्रेरणादायी है। शिक्षाविद् मुकनाराम बावल व नथमल गांधी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संघ के रामपाल प्रजापत, खण्ड कार्यवाह धर्मवीर खत्री, दिनेश चौधरी, गोविंद सिंह, धर्मवीर यादव, किशन लाल,सुमेर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी आदि मौजूद थे।

खिंवाड़ा | कस्बे के बालाजी सत्संग भवन में शुक्रवार की शाम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खिंवाड़ा द्वारा विचार गोष्टी का आयोजन नेनाराम चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष तेजाराम चौधरी, बालाजी मेला कमेटी अध्यक्ष जसवंतसिंह उदावत, अम्बेडकर सेवा संस्थान अध्यक्ष बस्तीमल सोनल ,उप प्रधान किशोरसिंह राजपुरोहित,चिकित्साधिकारी डायलाना कला कालूराम मीणा, एडवोकेट प्रकाश सोनल , के सानिध्य में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने व उनके नियमों को जीवन मे उतारने का आह्वान किया।

खिंवाड़ा. बालाजी सत्संग भवन में आयोजित संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते वक्ता।

रानी व तखतगढ़ में अंबेडकर भवन का शिलान्यास आज

रानी |
राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 50 लाख की राशि से रानी नगरपालिका द्वारा स्थानीय रामायण नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास शनिवार को किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी जगदीश खिचड ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी व विधायक केसाराम चौधरी द्वारा शिलान्यास किया जायेगा। समारोह को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी, उपाध्यक्ष मांगीलाल गेहलोत, मंडल अध्यक्ष चन्दुलाल जैन, पार्षद डालचन्द चौहान, सुरेश अग्रवाल, डायाराम चौधरी आदि जुटे हुए है। इधर, रानी नगरपालिका के तत्वावधान में सुबह 10 बजे पालिका परिसर में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।

तखतगढ़ | नगरपालिका द्वारा 48 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास शनिवार दोपहर 3 बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सुमेरपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ होंगे।

बाली में डीएएसएफआई नहीं निकालेगा वाहन रैली

बाली |
बाली डॉ. अम्बेडकर स्टूडेंट फ़र्स्ट ऑफ इण्डिया (डीएएसएफआई) की बैठक हुई जिसमें अंबेडकर जयंती पर शनिवार को आयोजित वाहन रैली व आयोजन कमेटी के गठन के निर्णय को निरस्त कर दिया गया। अंबेडकर कॉलोनी में शांतिपूर्ण तरीके से जयंती मनाने का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...