जिलेभर में सैन जयंती मनाई, निकाली शोभायात्रा
सैन समाज विकास मण्डल के तत्वावधान में सैन जयंती महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।कस्बे के आदेश्वर भवन में समाज के लोग एकत्रित हुए।जहां से गाजों बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में श्रद्घालु जयकारे लगाते साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पुन: आदेश्वर भवन पहुंच संपन्न हुई। आदेश्वर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता सुनिल कुमार सीरवी ने समाज के लोगों से कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने उपस्थित समाज के लोगों को बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया। साथ ही बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का आहवान किया। इस मौके मुख्य अतिथि के हाथों समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष गोविन्दलाल मोयल,घनश्याम सैन,मदन पंवार,भंवरलाल भाटी,श्यामलाल सेन मेलावास,आेमप्रकाश रेंदडी,आेमप्रकाश राठौड़,शिवप्रकाश सेन सहित समाज के लोगों ने बैठक आयोजित कर समाज भवन के लिए भूखंड खरीदने पर चर्चा की। जिसमें सभी ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व गुरूवार को सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने आदेश्वर भवन में आयोजित सैन जयंती समारोह में शिरकत की।
सोजत | सैन जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मारू सैन समाज आेर वैद सैन समाज की आेर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न प्रकार की धार्मिक झांकियां व बैण्ड बाजो की मधुर स्वर लहरिया मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। वैद समाज की यात्रा रामेलाव तालाब स्थित बगेची से रवाना हुई आेर मारू सैन समाज की केरिया जी मन्दिर घोसीवाड़ा से रवाना हुई। दोनों जुलूस धान मण्डी में आकर मिल गए। इस दौरान महिलाएं भी सिर पर मंगल कलश धारण करते मांगलिक गीत गाते नजर आई। वहीं जुलूस के दौरान पूरे रास्ते सैनजी महाराज के जयकारे गंूजते रहें। इस दौरान बाजार में जुलूस पर पुष्प वर्षा की गई। आयोजन में अशोक सैन, आेमप्रकाश सैन, हेमन्त सैन, पंकज सैन, आनन्द सैन, मुकेश सैन सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित थे। जुलूस में पुलिस आेर यातायात के जवान मुस्तैद दिखाई दिए।
निमाज | कस्बे में शुक्रवार को सेन समाज के लोगो ने भक्त शिरोमणि सेनजी महाराज की 718 वी जयंती धूमधाम से मनाई।सेन समाज द्वारा सेनजी महाराज को पुष्पमाला अर्पित किए इस अवसर पर अशोक सेन ने कहा कि इस जन्मोत्सव की सार्थकता तभी सिद्घ होगी जब हम सेनजी महाराज के बताए मार्ग का अनुसरण करे।इस अवसर पर चांदमल सेन, भरतकुमार, दिनेश कुमार, चतुर्भुज सेन, प्रकाश सेन, सुशिलकुमार सेन सहित सेन समाज के लोग मौजुद रहे।
नाडोलदेसूरी | कस्बे मे मारू सैन समाज द्वारा सैनजी महाराज की 718 वां जयंती समारोह शुक्रवार को महामंडलेश्वर दाती मदन राजस्थानी के सानिध्य मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे मारू सैन समाज न्याति नोहरा से महामंडलेश्वर दाती मदन राजस्थानी महाराज के सानिध्य मे बैण्ड बाजो एवं देव झांकियों के साथ शोभायात्रा रवाना होकर मुख्य मार्गो से होती हुई गंतव्य स्थल पर पहुंची। यहां पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके अचलाराम पुत्र प्रतापराम व शिवलाल पुत्र गुलाबराम सैन परिवार नाडोल द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया नाडोल सरपंच यशोदा वैष्णव,नाडोल भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीराराम घांची, देसूरी उपप्रधान खीमाराम सीरवी, माँ श्रद्धापुरी संत लाल महाराज देसूरी, केवलचन्द मांडोत खिवाड़ा, पृथ्वीराजसिंह राजपुरोहित, अशोक कुमार घावरी सहित मारू सैन समाज बन्धुओं शिरकत की सैनजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरूवार रात्रि को भजन संध्या कार्यक्रम हुआ, जिसमें भजन गायक शंकर टांक डायलाना ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
रायपुर मारवाड़ | सैन जयंती के अवसर पर नगर में शुक्रवार को सैन समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। मारू सैन मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा पंसारियों की पोल, गणेश दरवाजा, मेला चौक होकर वापस मंदिर पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा में कई झांकियां भी शामिल की गई।
चाणौद. कस्बे में शुक्रवार को सैन महाराज की 718वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, समाजबंधुओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। गुरुवार को भजन संध्या हुई, जिसमें आयोजन को लेकर बोलियां लगाई गई।
सोजतरोड में प्रतिभाओं को किया सम्मानित, बालिकाओं को उच्च दिलाने का किया आह्वान
सोजत | सैन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में उपस्थित श्रद्धालु। फोटो|भास्कर
सैन समाज ने रोहट क्षेत्र में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे
रोहट | कस्बे के रामपुरा रोड़ पर श्री गणेश आश्रम के निकट सैन समाज के प्रस्तावित छात्रावास परिसर में रोहट उपखण्ड क्षेत्र के सैन समाज के तत्वाधान में आराध्य देव सैनजी महाराज की 718 वीं सैन जयंती धूमधाम से मनाई गई। सैनाचार्य अचलानन्दगिरीजी महाराज ने प्रवचन के दौरान सैनजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने की सीख देते हुए कुरीतियों को दूर करने व शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने का आव्हान किया। इस अवसर पर सैनाचार्य महन्त अचलानन्दगिरी महाराज जोधपुर, झोपड़ी वाले शंकरलाल महाराज, पूर्व सरपंच व भाजपा नेता सिद्वार्थसिंह रोहटगढ़ आदि मौजूद थे।
जिला परिषद सदस्य केसरसिंह परिहार, सरपंच संघ अध्यक्ष व कलाली सरपंच सरदारराम बंजारा, दीपाराम सैन, एडवोकेट दिनेश सैन, भाजयुमो के गोपाल भाटी, नेमीचंद सैन, बाबूलाल सैन, हरिराम सैन सहित क्षेत्र के समाजबंधुओं व अतिथियों की उपस्थिति रही।
देसूरी | नाडोल में सैन समाज के वरघोड़े में उपस्थित दाती महाराज।
भास्कर न्यूज | सोजत रोड
सैन समाज विकास मण्डल के तत्वावधान में सैन जयंती महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।कस्बे के आदेश्वर भवन में समाज के लोग एकत्रित हुए।जहां से गाजों बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में श्रद्घालु जयकारे लगाते साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए पुन: आदेश्वर भवन पहुंच संपन्न हुई। आदेश्वर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता सुनिल कुमार सीरवी ने समाज के लोगों से कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने उपस्थित समाज के लोगों को बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया। साथ ही बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का आहवान किया। इस मौके मुख्य अतिथि के हाथों समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष गोविन्दलाल मोयल,घनश्याम सैन,मदन पंवार,भंवरलाल भाटी,श्यामलाल सेन मेलावास,आेमप्रकाश रेंदडी,आेमप्रकाश राठौड़,शिवप्रकाश सेन सहित समाज के लोगों ने बैठक आयोजित कर समाज भवन के लिए भूखंड खरीदने पर चर्चा की। जिसमें सभी ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व गुरूवार को सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने आदेश्वर भवन में आयोजित सैन जयंती समारोह में शिरकत की।
सोजत | सैन जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मारू सैन समाज आेर वैद सैन समाज की आेर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न प्रकार की धार्मिक झांकियां व बैण्ड बाजो की मधुर स्वर लहरिया मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। वैद समाज की यात्रा रामेलाव तालाब स्थित बगेची से रवाना हुई आेर मारू सैन समाज की केरिया जी मन्दिर घोसीवाड़ा से रवाना हुई। दोनों जुलूस धान मण्डी में आकर मिल गए। इस दौरान महिलाएं भी सिर पर मंगल कलश धारण करते मांगलिक गीत गाते नजर आई। वहीं जुलूस के दौरान पूरे रास्ते सैनजी महाराज के जयकारे गंूजते रहें। इस दौरान बाजार में जुलूस पर पुष्प वर्षा की गई। आयोजन में अशोक सैन, आेमप्रकाश सैन, हेमन्त सैन, पंकज सैन, आनन्द सैन, मुकेश सैन सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित थे। जुलूस में पुलिस आेर यातायात के जवान मुस्तैद दिखाई दिए।
निमाज | कस्बे में शुक्रवार को सेन समाज के लोगो ने भक्त शिरोमणि सेनजी महाराज की 718 वी जयंती धूमधाम से मनाई।सेन समाज द्वारा सेनजी महाराज को पुष्पमाला अर्पित किए इस अवसर पर अशोक सेन ने कहा कि इस जन्मोत्सव की सार्थकता तभी सिद्घ होगी जब हम सेनजी महाराज के बताए मार्ग का अनुसरण करे।इस अवसर पर चांदमल सेन, भरतकुमार, दिनेश कुमार, चतुर्भुज सेन, प्रकाश सेन, सुशिलकुमार सेन सहित सेन समाज के लोग मौजुद रहे।
नाडोलदेसूरी | कस्बे मे मारू सैन समाज द्वारा सैनजी महाराज की 718 वां जयंती समारोह शुक्रवार को महामंडलेश्वर दाती मदन राजस्थानी के सानिध्य मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे मारू सैन समाज न्याति नोहरा से महामंडलेश्वर दाती मदन राजस्थानी महाराज के सानिध्य मे बैण्ड बाजो एवं देव झांकियों के साथ शोभायात्रा रवाना होकर मुख्य मार्गो से होती हुई गंतव्य स्थल पर पहुंची। यहां पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके अचलाराम पुत्र प्रतापराम व शिवलाल पुत्र गुलाबराम सैन परिवार नाडोल द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया नाडोल सरपंच यशोदा वैष्णव,नाडोल भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीराराम घांची, देसूरी उपप्रधान खीमाराम सीरवी, माँ श्रद्धापुरी संत लाल महाराज देसूरी, केवलचन्द मांडोत खिवाड़ा, पृथ्वीराजसिंह राजपुरोहित, अशोक कुमार घावरी सहित मारू सैन समाज बन्धुओं शिरकत की सैनजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरूवार रात्रि को भजन संध्या कार्यक्रम हुआ, जिसमें भजन गायक शंकर टांक डायलाना ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
रायपुर मारवाड़ | सैन जयंती के अवसर पर नगर में शुक्रवार को सैन समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। मारू सैन मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा पंसारियों की पोल, गणेश दरवाजा, मेला चौक होकर वापस मंदिर पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा में कई झांकियां भी शामिल की गई।
चाणौद. कस्बे में शुक्रवार को सैन महाराज की 718वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, समाजबंधुओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। गुरुवार को भजन संध्या हुई, जिसमें आयोजन को लेकर बोलियां लगाई गई।
बाली. सैन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा।
सैनजी महाराज का वार्षिक मेला संपन्न
बाली. बाली नगर में श्री सैन युवा समिति एवं श्री गोड़वाड़ सैन मारू समाज समिति के तत्वाधान में श्री सैनजी महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला श्री सत्यनारायण व श्री सैनजी महाराज की बगेची में धूम-धाम से भरा गया। मेले के दौरान कलश स्थापना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया गया। साथ ही महाप्रसादी भी हुई। कार्यक्रम के तहत शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लखमाराम चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इंदू चौधरी सहित सैन समाज के सैकड़ों की तादात में लोगों ने भाग लिया।