पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर सुबह रुद्राभिषेक व शाम को शोभायात्रा निकलेगी

परशुराम जयंती पर सुबह रुद्राभिषेक व शाम को शोभायात्रा निकलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में बुधवार को परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से समाज में उत्साह का माहौल है। कस्बे के सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रेलवे परिसर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सुबह रुद्राभिषेक किए जाने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही सायं 4 बजे कस्बे के गणेश मंदिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा कस्बे के गणेश मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए रेलवे परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां से पुनः गणेश मंदिर आकर संपन्न होगी। आयोजन को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

सोजत में कल मनाई जाएगी परशुराम जयंती

सोजत| सर्वब्राह्मण समाज सोजत के तत्वावधान में बुधवार को परशुराम जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इसके लिए रविवार को माहुड़ा मार्केट में तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा की अगुवाई में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें तय किया गया कि 18 अप्रैल को इसी जगह अक्षय तृतीया के अवसर पर परशुराम जयंती का आयोजन होगा। बैठक में उमाशंकर द्विवेदी, श्यामलाल व्यास, पंकज त्रिवेदी, राजेंद्र जोशी, शंकरलाल पारीक, दिलीप दाधीच, नरेश दवे, मनीष तिवारी, नीतेश व्यास, अभिजीत शर्मा सहित कई समाजबंधु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...