वीर शिरोमणि राव जैताजी राठौड़ विकास संस्थान की बगड़ी में हुई बैठक
पाली | वीर शिरोमणि राव जैताजी राठौड़ विकास संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिले के बगड़ी नगर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सवाईसिंह जैतावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्थान के विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष किशनसिंह मेलावास ने वर्ष 2017-18 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी के अगले चुनाव होने तक यथावत रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजपूत सभा सोजत के पूर्व अध्यक्ष हरिसिंह जैतावत, चैनसिंह सिसरवादा, पदमसिंह भैसाणा, नरपतसिंह गुड़ाश्यामा, हरदयालसिंह दादिया, भगवतसिंह बगड़ी, भोपाल सिंह, नरपतसिंह सारंगवास, गणपत सिंह, पर्वत सिंह, गोवर्धन सिंह, कैप्टन कानसिंह लाडपुरा व भुपेंद्र सिंह समेत समाज के कई लोग मौजूद थे।