पानी की व्यर्थ बहाते देखा तो भास्कर के जल मित्र ने रोका, समझाइश भी की
जल अनमोल है। इसका मोल पाली जिले के बाशिंदे अच्छी तरह से जानते हैं। बीते दो साल को छोड़ दें तो पाली जिले में इससे पहले जल संकट गहराने से राज्य सरकार को भी पेयजल व्यवस्था के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, जिले में मानसून के अनुसार ही बांधों में पानी की आवक होने से जलापूर्ति की व्यवस्था हो पाती है। सोजत शहर में एक युवक मंगलवार को ऑटो की धुलाई के लिए पानी की काफी बर्बादी कर रहा था। यह देख भास्कर के जल मित्र सुमेरराम ने यह नजारा पहले तो अपने मोबाइल में कैद किया, इसके बाद युवक के पास जाकर उसे जल का महत्व बताया। युवक के भी यह बात समझ में आ गई और उसने आगे से कभी जल की बर्बादी नहीं करने का आश्वासन देते हुए कहा अब वो गीले कपड़े से ही अपने ऑटो की सफाई किया करेगा।
दैनिक भास्कर के जल मित्र आमजन को बता रहे हैं पानी का महत्व
पाली. जल मित्र सोजत से सुमेरराम।
दैनिक भास्कर के जल मित्र ने की पानी की बर्बादी रोकने की समझाइश
इस दौरान दैनिक भास्कर के जल मित्र सुमेरराम ने वहां मौजूद दूसरे लोगों से भी पानी की बर्बादी रोकने के लिए समझाइश की। उन्होंने लोगों को नलों पर टोंटी लगाने व व्यर्थ बह रहे पानी का सदुपयोग करने को कहा। साथ ही कहीं भी पाइप लाइन के लीकेज से हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जलदाय विभाग को सूचना देने की बात कही।