पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोजत विधिक सेवा शिविर के लिए न्यायाधीश ने लिया तैयारियों का जायजा

सोजत विधिक सेवा शिविर के लिए न्यायाधीश ने लिया तैयारियों का जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के नील कंठ महादेव मन्दिर पर 20 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व ताल्लुका विधिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले विधिक सेवा शिविर की तैयारियों के लिए मंगलवार को एडीजे आेमप्रकाश सहित पैनल अधिवक्ता आनंदीलाल भाटी, पंकज त्रिवेदी व देवेन्द्र व्यास ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

समिति के सचिव कन्हैयालाल ने बताया कि शिविर में लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कानूनों की जानकारी प्रदान की जायेगी। शिविर में विकलांग व्यक्ति व शारीरिक रूप से अक्षम जन को बैसाखियां, ट्राई साइकिल, श्रवण शक्ति से कमजोर व्यक्तियों को श्रवण यंत्र, नैत्र हीन को ब्लाइन्ड स्टीक के साथ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस सिलेंडर व चूल्हो का वितरण किया जायेगा। इसके अलावा शिविर में आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड व राजकीय सेवा हेतु जरूरी दस्तावेज बनाने के लिए ई-मित्र की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा वृद्वजनों व दिव्यांग को रोडवेज के पास भी उपलब्ध करवाए जायेंगे, इसके साथ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार भी किया जायेगा, समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास की आेर से योग्य निर्धन व विधवा पेंशन के प्रकरणों में पेंशन के आदेश प्रदान किए जायेंगे। इसके लिए एडीजे के निर्देशन में मंगलवार को शिविर स्थल का जायजा लेकर कार्य योजना तैयार की गई।

न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का किया निस्तारण : देवली कलां | निकटवर्ती ग्राम रामपुरा कला में सोमवार को न्याय आपके द्वार कार्यक्रम में रायपुर तहसील के रामपुरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरपंच जितेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य हरिराम जाट, एसडीएम समंदर सिंह भाटी, तहसीलदार नरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार बाबूसिंह, भू निरीक्षक ओमप्रकाश, कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश चौधरी रसद विभाग महेश आचार्य, पंचायत प्रसार अधिकारी कानदास वैष्णव पटवारी ममता, ग्रामसेवक त्रिलोक चंद गुप्ता, आयुर्वेदिक डॉक्टर पारस चौहान, चिकित्साधिकारी अभिषेक कालानी, पशु चिकित्साधिकारी अजयपाल सिंह समेत कई अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान 15 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैर कनेक्शन दिए गए।

सोजत. शिविर स्थल का जायजा लेते एडीजे सहित पैनल अधिवक्ता।

खबरें और भी हैं...