पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईमाता विद्यालय में आठ कमरों का किया लोकार्पण

आईमाता विद्यालय में आठ कमरों का किया लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत रोड. सीरवी छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधु।

भास्कर न्यूज | सोजत रोड

कस्बे के सीरवी छात्रावास में मंगलवार को सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह के द्वारा आईमाता विद्यालय में नवनिर्मित आठ कमरों का लोकार्पण किया गया। इस मौके दीवान ने कहा कि प्रत्येक इंसान को अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा पुण्य के कार्यों में लगाना चाहिए, तभी वह धन फलीभूत होता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने वाले भामाशाहों के प्रयास की सराहना की। सांसद पीपी चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में समारोह में उपस्थित उनकी प|ी वीणा चौधरी ने बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करने का आह्वान किया।

जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी ने कहां की भामाशाहों के सहयोग से सीरवी छात्रावास ने आज भव्य रूप ले लिया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआें की जानकारी दी। सुनील कुमार सीरवी ने कहा कि भामाशाहों ने विद्यालय में हर सुविधा मुहैया करा दी है। इस मौके सीरवी समाज छात्रावास अध्यक्ष नारायणलाल बर्फा, सचिव प्रकाश सैणचा, कोषाध्यक्ष वेनाराम चौधरी, उपाध्यक्ष चेलाराम सैणचा, सह सचिव प्रतापराम गहलोत, सह कोषाध्यक्ष तरुण चौधरी गोपीकिशन सीरवी, दिनेश सीरवी आदि ने कमरा निर्माण करने वाले 10 भामाशाहों का साफा, माला, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। समारोह में महिला भामाशाहों का सम्मान करने पर सभी ने सराहना की।

खबरें और भी हैं...