दिव्यांग व जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
दिव्यांग व जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
भास्कर न्यूज | सोजत
पीडि़त मानवता को समर्पित शहर की स्वयं सेवी संस्था एक कदम सेवा की आेर से मंगलवार को सोजत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 14 जरूरत मंद परिवारों को खाद्य सामग्री के कीट व गर्मी में पीने के पानी के छोटे कैन नि:शुल्क वितरित किए गए। संस्थान के पंकज सेन ने बताया कि मंगलवार को समाज सेवी रमेश जैन, विजया जैन, श्रीमती नारंगी देवी सोनी, चम्पा अखावत, ज्योति आसिया, बगदसिंह राजपुरोहित, निधि लोढ़ा, ललिता चौहान, सुरेश मालवीय, शकुंतला मेहता की आेर से जरूरत मंद परिवारों को राशन सामग्री के कीट के साथ कुछ कपड़े आेर पीने के पानी के पांच छोटे केन वितरित किए गए। सैन ने बताया कि कुछ दिनो पूर्व भी इसी की भांति पांच परिवारों को भी सामग्री का वितरण किया गया।