पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोजत में पुरुषोत्तम मास पर प्रभात फेरी

सोजत में पुरुषोत्तम मास पर प्रभात फेरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत में पुरुषोत्तम मास पर प्रभात फेरी

सोजत | शहर के चारभुजा मन्दिर से पुरुषोत्तम मास के अवसर पर बुधवार से प्रतिदिन सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। चारभुजा संकीर्तन समिति के प्रहलाद दास अग्रवाल व बहादुरसिंह खीची ने बताया कि हर अधिकमास पर हमेशा की तरह इस बार भी स्वामी चेतन गिरीजी महाराज के पावन सानिध्य मे एक महीने के लिए चारभुजा मन्दिर से सुबह 5 बजे प्रभात फेरी रवाना होगी जो प्रतिदिन संकीर्तन करती हुई नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी। इस दौरान रोजाना शहर के एक देव मन्दिर पर श्रद्धालु दर्शनों के लिए जायेंगे और वापस चारभुजा मन्दिर आकर ही प्रभात फेरी का विसर्जन होगा।





जिसकी तैयारियों गोरधनलाल गहलोत, कमलसिंह चौहान, नथमल सोलंकी, हरिनारायण पाराशर, सुनील शर्मा,सुधीर दवे,आदि जुटे हुए है।

खबरें और भी हैं...