शनि जयंती पर हुए कई धार्मिक कार्यक्रम
आऊवा | शनि जयंती पर हवन करते जोशी समाज के लोग। फोटो|भास्कर
भास्कर न्यूज | आऊवा
गांव में मंगलवार को शनि जयंती को लेकर जोशी समाज द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। सुबह पंडित रमेश दवे व जितेन्द्र दवे द्वारा मंत्रों व विधि विधान से हवन करवाया गया। साथ ही भगवान शनिदेव की महाआरती के साथ पूर्णाहुति की गई। हवन में जोशी समाज के जोड़ो ने हिस्सा लेकर आहुतियां दी। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जोशी समाज के अध्यक्ष गोदालाल जोशी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की। इस दौरान दामोदरलाल जोशी,पुरुषोत्तम जोशी, माणकलाल जोशी, चेतन जोशी, भरत एम जोशी, राजेश जोशी व गोपाल सोनी सहित समाज के लोग उपस्थित थे।
राणावास | कस्बे समेत आसपास गांवों में भार्गव (जोशी) समाज के लोगों ने मंगलवार को शनि जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जहां कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस मौके पर कई स्थानों पर शनि मंदिर को आकर्षित रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। भक्तजनों की ओर से देवो के देव शनि भगवान की शोभायात्रा निकाल मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। राणावास समेत आऊवा, पांचेटिया, पाली, खोखरा, चंडावल, जैतारण, सोजत सिटी, कालू, तखतगढ़, चंडावल, लोटोती आदि गांवों में समाज के लोगों ने शनि जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, दान पुण्य कर मंदिर में जाकर शनिदेव का आशीर्वाद लिया।