पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईआेसी के अधिकारियों ने पाइप लाइन सुरक्षा को लेकर एसपी से की चर्चा

आईआेसी के अधिकारियों ने पाइप लाइन सुरक्षा को लेकर एसपी से की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत रोड | क्षेत्र से गुजर रही इंडियन ऑयल के पाइप लाईन के सुरक्षा संबंधी इंतजाम व रख-रखाव को लेकर इंडियन ऑयल पाइप लाईन के अधिकारियो की बैठक मंगलवार को एसपी एसपी दीपक भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पाइप लाइन जाइंट,पेट्रोलिंग,कंटिंजेंसी प्लान,सुरक्षा संबंधी जानकारी का तुरंत आदान प्रदान आदि पर चर्चा की गई।आपातकाल व आगजनी के दौरान कम्पनी के पास उपलब्ध विभिन्न उपकरणों का इस्तेमाल व इनके रख रखाव की जानकारी साझा की गई। इस मौके आईआेसी सेंदड़ा स्टेशन प्रभारी एसएस श्रीवास्तव,कोट बाली के स्टेशन प्रभारी एसके पटनायक,राजोला सोजत स्टेशन प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, सालावास जोधपुर स्टेशन प्रभारी जयंत कुमार पैकरा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...