- Hindi News
- National
- चंडावल में आबादी क्षेत्र से शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा
चंडावल में आबादी क्षेत्र से शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा
स्थानीय ग्राम के घनी आबादी के बीच खोले गए शराब के ठेके को हटाने की मांग करते हुए चौकीदार समाज की महिलाओं ने उपखण्ड अधिकारी सोजत मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने एसडीएम के समक्ष कड़ा रोष प्रकट करते हुए अविलंब आबादी क्षेत्र से ठेका हटाने की ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि पुराने नेशनल हाइवे 14 पर स्थित शराब के ठेकेदार व आबकारी अधिकारी ने मिलीभगत से नियम विरुद्ध शराब ठेके की लोकेशन पास की है। शराब का ठेका पहले 1 किलोमीटर गांव से दूर था। गत वित्तीय वर्ष में ठेकेदार ने विभाग अधिकारियों से सांठगांठ कर चंडावल ग्राम के चौकीदारों के बास अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती में लगा दिया। ठेके के पास ही हनुमान मंदिर क्षेत्र होने के कारण शराबी दिन रात आंतक करते है जिससे महिलाओं को खासा परेशान होना पड़ रहा है। आबादी में ठेका होने से शराब पीकर नशेड़ी उत्पाद मचा मारपीट करते है। उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी ने महिलाओं की शराब ठेका हटाने की समस्या को सुनकर शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया।
निर्धारित समय से पहले खुलता है और बाद में होता है बंद
उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी ने महिलाओं ने आरोन लगाया कि शराब का ठेका अवैध रूप से निर्धारित समय से पहले ही खोल देता व और देर रात तक खुला रहने से मोहल्ले के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शराबी लोग अलसुबह से ही आना जाना रहते तथा नशे में पड़े लोगों को गालियां देते है। चौकीदार समाज सहित अन्य महिलाओं ने शराब की दुकान नहीं हटने पर उपखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
फोरलेन 162 से करीब सौ मीटर पर ही स्थित है शराब का ठेका
चंडावल ग्राम के आबादी क्षेत्र में चल रहा है शराब का ठेका फोरलेन 162 से करीब सौ मीटर की दूर पर ही चल रहा है जो नियम विरुद्ध है। शराब ठेके से कुछ दूरी पर अटल सेवा केन्द्र के पास रास्ता से ही फोरलेन पर जाने के लिए सीधा रास्ता है।
मांग
चौकीदार समाज की महिलाओं ने उपखंड अधिकारी चौधरी को सौंपा ज्ञापन