पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोजत में विधिक सहायता शिविर आज

सोजत में विधिक सहायता शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यांग व वरिष्ठजनों के साथ जरूरतमंद होंगे लाभान्वित

भास्कर न्यूज | सोजत

जिला विधिक प्राधिकरण पाली व ताल्लुका विधिक सेवा समिति सोजत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विधिक सहायता शिविर का आयोजन नीलकंठ महादेव मंदिर (राम प्याऊ) में आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एडीजे ओमप्रकाश व डॉ.शरद कुमार व्यास, पूर्णकालीन सचिव जिला सेवा प्राधिकरण व उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने आयोजन स्थल का जायजा लिया व शिविर के प्रभावी संचालन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। शिविर में दिव्यांग व्यक्ति, शारीरिक रूप से अक्षम जन को निशुल्क बैसाखियों के साथ ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र तथा ब्लाइंड स्टीक दी जाएगी। इसके अलावा योग्य लोगों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हों का भी वितरण होगा। शिविर में ई-मित्र की सेवाएं भी मौजूद रहेगी, जहां पर जरूरी कागजात हाथोंहाथ ही तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा राजस्थान रोडवेज के अधिकारी भी उपस्थित होंगे, जहां वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए आवेदन लेंगे। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठजनों को राज्यभर में निशुल्क यात्रा के लिए कार्ड बनाने की सेवा दी जाएगी। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग की ओर से योग्य, वृद्ध, विधवा निर्धन व्यक्तियों को चिन्हित कर पेंशन शुरू करवाने आदि का कार्य होगा। शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...