सोजत रोड | कस्बे के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर से रविवार को कलश व शोभायात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। दोपहर 12.30 बजे शिव मंदिर में श्रद्घालु एकत्रित होंगे, जहां से भागवत कथा वाचक संत स्वामी रामस्वरूप शास्त्री को गाजों- बाजों के साथ मुख्य बाजार होते हुए आदेश्वर भवन तक ले जाया जाएगा। जहां दोपहर 1 से सायं 5 बजे तक महाराज कथा का वाचन करेंगे।