सोजत रोड | कस्बे के आदेश्वर भवन में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन डॉ.स्वामी रामस्वरूप शास्त्री ने कहा कि भागवत श्रीकृष्ण का साक्षात प्रतिबिंब है। अतीत भारत का उज्जवल इतिहास है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन पाया है तो एक बार भागवत अवश्य सुननी चाहिए। भागवत ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का खजाना है।