पाली| न्याय आपके द्वार के तहत जिले में मंगलवार को छह ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि पाली तहसील की डिंगाई, बाली की कोटबालियान, मारवाड़ जंक्शन की देवली आउवा, सोजत की खारियासोड़ा, जैतारण की निमाज, रायपुर तहसील की दीपावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित कर आमजन के राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।