पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उपशाखा सोजत ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ आसेरी व मनरेगा संविदा कार्मिक संघ के कुंदनसिंह धुरासनी की अगुवाई में एसडीएम को सौंपें ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 में शेष रहे पदों पर पुनः भर्ती शीघ्र प्रारंभ कर वंचित रहे सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। गृह जिलों में स्थानांतरण करवाने के लिए नियम बनाए जाए। ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी का पद रिक्त होने पर उसी ग्राम पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ सहायक को चार्ज दिया जाए। ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों, जिला परिषद में पदस्थापित कनिष्ठ सहायकों का पदवार जॉब चार्ट, कार्य विभाजन व समान शक्तियों व कर्तव्यों के साथ हो। इस अवसर पर प्रदीप मेहता सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बाली| पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपशाखा बाली के अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में सोमवार को लेखाधिकारी सोहनसिंह राजपुरोहित को 11 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विक्रम सोलंकी, संरक्षक मुबारक अली पठान, नथमल प्रजापति, कोषाध्यक्ष लक्ष्मणराम, नेकाराम, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, छगनी वर्मा आदि मौजूद थे।
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन : जैतारण | पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उपशाखा जैतारण ने मनरेगा संविदा कार्मिकों के समर्थन में जिला उपाध्यक्ष चेतन चौहान की अगुवाई में एसडीएम के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा एलडीसी व एसएसआर भर्ती 2013 को शीघ्र पूर्ण नहीं करने, गृह जिलों में स्थानांतरण के संबंध में नियमों में फेरबदल, अनुकम्पा नियुक्ति में टंकण परीक्षा में राहत सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश बागवान, माणकराम, दिपिन कन्नौजिया, रामदेव जाट, महिपालसिंह, सीमादेवी, नीतू, भिरमराम, धाराराम, महेश सोलंकी आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन
जैतारण. उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते मंत्रालयिक कर्मचारी।
बाली. ज्ञापन सौंपते मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के सदस्य।
ग्राम विकास अधिकारी तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
देसूरी| पंचायतीराज सेवा परिषद के आह्वान पर सोमवार को देसूरी पंचायत समिति के सभी पंचायत प्रचार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी देसूरी को पत्र देकर सामूहिक तीन दिनों तक अवकाश पर रहेंगे। जिसके कारण 21 से 23 मई तक ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे। जिसके कारण ग्रामीणों के कई कार्य बाधित हो जाएंगे। इस दौरान रमेश वैष्णव पंचायत प्रचार अधिकारी, अचलसिंह, रूपसिंह, कालूराम मेघवाल, गणेशाराम मेघवाल, गलाराम मेघवाल, मांगीलाल चौहान आदि उपस्थित थे।
पंचायती राज सेवा परिषद के कर्मचारी 3 दिन अवकाश पर रहेंगे : बाली | पंचायती राज सेवा परिषद के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर 21 से 23 मई तक विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने सोमवार को इस संबंध में लेखाधिकारी सोहनसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मनोहरसिंह चौहान, पुखराज सरेल, जयंतीलाल, हंसमुखराज, सुरेश जानी, दिनेश गहलोत, मांगीलाल आदि मौजूद थे।
देसूरी. सामूहिक अवकाश को लेकर ग्राम विकास अधिकारी को पत्र देते हुए।
सोजत. एसडीएम को ज्ञापन सौपते संगठन के कार्यकर्ता।