पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई

राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास, ब्लाक अध्यक्ष रतनलाल सीरवी, महिला ब्लाक अध्यक्ष सरपंच अदिति परिहार,पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टांक, जिला सचिव गौतमचंद सिंघाडिय़ा, पूर्व उपप्रमुख भीकाराम सीरवी, शंकरलाल बामणिया, भैराराम डांगी, चंद्राराम बोयल, उमाशंकर द्विवेदी, देवानंद श्रीमाली आदि उपस्थित थे।

जैतारण| जैतारण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीपसिंह खिनावड़ी, जिला सचिव बरकत काजी, राजेश बाकोलिया, अनुराग रिणवा, रमेश कुमावत आदि मौजूद रहे।

रानी| नगर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीरुद्दीन, पूर्व उपप्रधान हिम्मत मालवीय, नगर कांग्रेस महामंत्री भैराराम बंजारा, मोहम्मद इलियास चढ़वा,नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

आनंदपुर कालू| फालका में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मोहब्बतसिंह निंबोल, रामरतन इनानिया, पंचायत समिति सदस्य नेमाराम गेणा, विष्णु दाधीच, कालूसिंह, सुरेंद्र इनाणिया, उम्मेद शर्मा आदि मौजूद रहे।

सादड़ी| नगर कांग्रेस कमेटी ने डाक बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा, कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री गजाराम जाट, किशोर भाटी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रमोदपालसिंह मेघवाल, अधिवक्ता श्रीपाल सोलंकी आदि मौजूद थे।

बाली| चामुंडेरी में राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर जसंवतराज मेवाड़ा, पूर्व सरपंच नारायणी देवी, याकूब मोयला, ओमसिंह खुडाला, राजू माली नाना, वरदाराम गहलोत, नारायणलाल आदि मौजूद थे।

खिंवाड़ा| जोजावर कस्बे में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर, पूर्व पं.स. सदस्य शिवलाल रावल, उपसरपंच राकेश जैन, नाथूसिंह, गमना रामजी, फरीद खान, पेमाराम, नरपत जीनगर, डूंगरसिंह आदि मौजूद थे।

रायपुर मारवाड़| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नारायणसिंह उदावत, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास नाई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भंडारी, चंपालाल माली, सुल्तान लाहोटी, बंशीलाल सैन, जगदीश सामरिया आदि मौजूद थे।

जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, गोष्ठियां भी हुई

सोजत. पूर्व प्रधानमंत्री गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते कांग्रेसजन।

जैतारण. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते काग्रेसी कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...