कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी का विस्तार
सोजत | सेवादल के जिला मुख्य संगठक मोहन हटेला ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के निराशाजनक कार्यकाल से आजिज आ चुकी है। अब जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। हमें इस मौके को भुनाने के लिए अब तैयारियां शुरू कर देनी है ताकि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जीत का परचम लहरा सके। यह बात कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक मोहन हटेला ने सोजत नगर कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी के गठन पर आयोजित बैठक में व्यक्त की। इस मौके कांग्रेस सेवादल के प्रवीण कुमार प्रजापत व दुर्गाराम डांगी ने भाजपा की सरकार को विफल बताते हुए उनकी नाकामियों को जनता के बीच ले जाकर लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की बात कहीं। बैठक में आम राय से कार्यकारिणी में नगर संगठक के पद पर बाबूलाल सांखला, रामचंद्र ढाका, अरमान साहू, रविंद्र बोहरा, मीठालाल भाटी, मोहम्मद इसाक शेख, गौरव प्रजापत, अर्जुन बोचावड, रविंद्र तो वहीं संगठन मंत्री के पद पर जितेंद्र जोशी, विनोद राठौड़, यश राठौड़, कमलेश गहलोत, सुमित नागौरा, तेजाराम, मोहम्मद अकरम, योगेश राव, फिरोज छीपा, मोहम्मद निसार को नगर कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री भंवरलाल नागौरा, ब्लाक प्रवक्ता चम्पालाल खोरवाल, शांतिलाल गहलोत, रूपाराम सुरायता आदि उपस्थित थे।