पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय आपके द्वार देसूरी में 800, चौपड़ा में 256 मामलों का निस्तारण

न्याय आपके द्वार- देसूरी में 800, चौपड़ा में 256 मामलों का निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव के अटल सेवा केंद्र में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर एसडीएम मुकेश चौधरी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। शिविर में ज्यादातर मामले जमीन संबंधित, रास्ते, बंटवारे में नाम जुड़वाने सहित करीब 256 मामलों पर लोगों ने अपनी अर्जी पेश की। वहीं कई वर्षों से न्यायालय में चल रहे प्रकरण पर विद्यादेवी प|ी सुखाराम निवासी डांगियावास जोधपुर को राजोला कला सोजत स्थित जमीन में जाने के लिए रास्ता खुलवाने के आदेश दिए। शिविर में बिजली नहीं होने पर उन्होंने कर्मचारी को लताड़ा तथा जल्द ही व्यवस्था में सुधार करने के आदेश दिए।

इस अवसर पर रोहित चौहान, मोटाराम जाट सरपंच, जितेंद्र चौधरी ग्रामसेवक, महेंद्र पुरी गोस्वामी कृषि विभाग, जवाहरलाल, खेताराम लुमरोड़ आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

देसूरी में न्याय आपके द्वार शिविर में 800 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

देसूरी| स्थानीय अटल सेवा केंद्र में सोमवार को एसडीएम राजेश मेवाड़ा की अध्यक्षता में न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 800 प्रकरणों को निस्तारण किया गया। शिविर में राजस्व न्यायालय के पुराने 8 प्रकरणों को एसडीएम मेवाड़ा ने परिवारों में आपसी समझाइश कर उनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शिविर में 6 बंटवारे, 45 नामांतरण,100 शुद्धिकरण सहित अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में ईश्वरलाल खटीक तहसीलदार, प्रवीण सोलंकी सरपंच देसूरी, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

चौपड़ा. ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी।

केकिंदड़ा में राजस्व मामलों का किया निस्तारण

जैतारण | क्षेत्र के केकिंदड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केंद्र पर उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। सरपंच दुर्गाराम कुमावत ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के राजस्व मामलों का निपटारा किया गया। ग्रामीणों के म्यूटेशन, नामांतरण, जमाबंदी नकल, पत्थरगढ़ी सहित अन्य राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने गांव मे अघोषित बिजली कटौती सहित पेयजल समस्या से अवगत करवाया। इस मौके पर तहसीलदार नरेश कुमार सोनी, एईएन पीडब्ल्यूडी कालूराम जोगावत, एईएन डिस्कॉम अशोक मीणा, एईएन जलदाय नमन कुमार वत्स, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...