प्रधान ने सीएम को ज्ञापन भेजा, पीएमआे का तबादला निरस्त करने की मांग
सोजत | पीएमओ अनसुइया पुरोहित के रोहट स्थानांतरण के बाद सोजत में लोगों में रोष व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि अस्पताल में वैसे ही डॉक्टरों के अभाव में मरीज परेशान है। ऐसे में अगर व्यवस्था देखने वाली पीएमआे का ही किसी अन्य डॉक्टर को पदस्थापित किए बिना स्थानांतरण कर देने से अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होगी। इस संबंध में सोजत प्रधान गिरिजा राठौड़ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीएमआे डॉक्टर पुरोहित के स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग की है।