सोजत | सोजत पीएमआे व उपखंड क्षेत्र की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.अनसुइया पुरोहित के स्थानांतरण को लेकर सोजत के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं नागरिकों का कहना है कि सरकार ने उनकी जगह पर अभी तक किसी को नहीं लगाया है। ऐसे में जिले के दूसरे बड़े चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य का जिम्मा किसके भरोसे रहेगा। इतना ही नहीं सोजत उपखंड के अलावा रायपुर, सोजत, मारवाड़ की भी प्रसूताएं यहां पर डिलेवरी कराने के लिए आती है। शुक्रवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद गजेंद्र सोनी व ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल सीरवी की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि समय रहते लोगों की भावना के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टांक, जिला सचिव गौतमचंद सिंघाडिय़ा, ब्लॉक प्रवक्ता चम्पालाल खोरवाल, दुर्गाराम डांगी, घनश्याम, सुरेंद्र चौधरी, अरूण बोहरा, कानाराम, सिकंदर खोखर सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।