जिला विधिक प्राधिकरण पाली व ताल्लुका विधिक सेवा समिति सोजत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विधिक सहायता शिविर का आयोजन नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें राजस्व, पंचायतीराज, महिला बाल विकास, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर पालिका सोजत, रसद विभाग,कृषि विभाग, रोडवेज विभाग, आयोजना विभाग के तहत प्रकरणों का निस्तारण कर सैकड़ों पात्र लोगों को संबंधित विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
229 मातृ वंदना योजना से लाभान्वित : महिला बाल विकास विभाग की ओर से मातृ वंदना योजना में 229 को लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से 24 मरीजों की जांच कर 2 को विकलांगता प्रमाण पत्र तथा 40 को बस व रेलवे की यात्रा सुविधा का प्रमाण पत्र दिया गया। नगर पालिका सोजत की ओर से 40 स्वयं सहायता समूह को राशि, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 6 व 92 को भामाशाह कार्ड वितरित किए गए। रसद विभाग की ओर से पांच को उज्जवला योजना के तहत लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग की ओर से 11 किसानों को मिनी किट दिए गए व रोडवेज विभाग की ओर से स्मार्ट कार्ड, परिवहन विभाग की ओर से 15 लर्निंग लाइसेंस व 15 हेलमेट वितरण किए गए।
5 भामाशाह कार्ड बनाए : शिविर में आयोजना विभाग में 1 का भामाशाह संशोधन, 5 का दिव्यांग पंजीयन, 2 के पेंशन के आवेदन, 2 के आधार कार्ड, 5 के भामाशाह कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली रेणु श्रीवास्तव, सोजत एडीजे ओमप्रकाश, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शरद व्यास, चेयरमैन मांगीलाल चौहान, एसडीएम मुकेश चौधरी, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवाराम परिहार, पूर्व अध्यक्ष आनंदीलाल भाटी, पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र व्यास, कन्हैयालाल, मालसिंह राजपुरोहित, किशोरसिंह, महेश कुमार, मुकेश ओझा, भगवानसिंह, अमरचंद सैन, परमानंद, कैलाश, मुकेश गर्ग आदि मौजूद थे। संचालन अधिवक्ता पंकज त्रिवेदी व रामस्वरूप भटनागर ने किया।
शिविर में भामाशाह कार्ड बनाए तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत 180 लोग हुए लाभान्वित
सोजत. शिविर में चेक वितरित करते कलेक्टर व न्यायाधीश।
शिविर में 5 जनों को मिला पेंशन का लाभ
शिविर में राजस्व विभाग के 204 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिनमें पांच बंटवारा के प्रकरण, 5 म्यूटेशन, 12 तरमीम के साथ 5 पासबुकों को आदिनांक 15 को राजस्व नकलें व 157 लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत लाभान्वित किया गया। वहीं 5 को पेंशन का लाभ दिया गया। इसी तरह पंचायतीराज के तहत प्रधानमंत्री आवास के तहत 3, सहायता योजना में 2, मनरेगा में 10 नए मजदूरों का पंजीयन, 5 की पेंशन स्वीकृति, 11 को उपयोगिता प्रमाण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 180 लोगों को लाभान्वित करते हुए 7.20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।