सोजत रोड. भागवत कथा को लेकर नगर में निकाली गई शोभायात्रा।
भास्कर न्यूज | सोजत रोड
कस्बे के आदेश्वर भवन में रविवार से आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। वहीं श्रद्घालु श्रीमद् भागवत पोथी को सिर पर रखकर साथ लेकर चल रहे थे। कथावाचक संत स्वामी रामस्वरूप शास्त्री का श्रद्घालुओं ने स्वागत किया। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए आदेश्वर भवन पहुंची। यहां श्रद्घालुओं ने जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। आदेश्वर भवन में उपस्थित श्रद्घालुओं को प्रवचन देते हुए संत शास्त्री ने कहां कि श्रीमद भागवत जीवन का सार है। जन्म से लेकर मृत्यु तक किस प्रकार मनुष्य को आचरण, मनन व कर्म करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से व्याख्या कर श्रद्घालुओं को लाभांवित किया।