सादड़ी. माली समाज के की ओर से आयेाजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में बच्चों को लैपटॉप वितरित करते अतिथि।
माली समाज वाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
भास्कर न्यूज | सादड़ी
माली समाज गोडवाड़-मारवाड़ युवा संस्थान सादड़ी द्वारा रविवार को रणकपुर रोड स्थित माली समाज वाड़ी में माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनिल परिहार के सान्निध्य में आयोजित किया गया। समारोह में 329 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान भामाशाह चुतराराम गहलोत की ओर से 8 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, शंकरलाल गोयल द्वारा 2 साइकिल,प्रकाश परिहार द्वारा 2 गोल्ड, 12 रजत पदक सहित 329 छात्र-छात्राओं को टिफिन भेंटकर सम्मानित किया गया। रणकपुर मार्ग पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए परिहार ने कहा कि शिक्षा के लिए खर्च किए धन की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले द्वारा समाज में शिक्षा के उन्नयन के लिए किए गए प्रयासों से सावित्री बाई के साथ-साथ ज्योतिबा फुले को भी याद करते हैं।
समाज के विद्यालय के लिए 9 बीघा जमीन देंगे टांक
माली समाज गोडवाड़-मारवाड़ युवा संस्थान सादड़ी के तत्वावधान में आयोजित समारोह में दानदाता रतन टांक ने सुथारों का गुडा में समाज के लिए 9 बीघा जमीन दान देने की घोषणा की।
पूर्व मुख्यमंत्री के शुभकामना पत्र का पठन किया
कार्यक्रम में संस्थान संरक्षक विजयसिंह माली ने समाज के पंचों से शैक्षणिक कार्यक्रमों में मुक्त हस्त से धन खर्च करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगले साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक ई-मित्र केंद्रों पर पहुंचकर योग्य प्रतिभा आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भेजे गए शुभकामना पत्र का पठन किया। इस अवसर पर भामाशाह विमला देवी, चुन्नीलाल टाक, समाजसेवी शंकरलाल गहलोत, कैलाश गहलोत, दिनेश देवड़ा, मदन, देवराज टांक, प्रकाश लाटाडा, तेजाराम सोजत, प्रवक्ता भंवर टांक, संरक्षक विजयसिंह माली, सह संरक्षक शांतिलाल देवडा, अध्यक्ष किशनलाल देवडा आदि मौजूद थे। मंच संचालन कालूराम गोयल ने किया।