सोजत रोड | समीप के सवराड़ गांव में संत विवेकानंद महाराज (85) का शुक्रवार को देवलोकगमन हो गया। श्रद्घालुओं ने महाराज की ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में अंतिम यात्रा निकाली। मूल रूप से कुणेजा गांव के रहने वाले संत गत 30 वर्षों से सवराड़ में रह रहे थे। पूरे गांव में अंतिम यात्रा निकालने के बाद महाराज का बेरा पिपलिया में अंतिम संस्कार किया गया।