सोजत रोड | हरियामाली में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया।
शिविर में राजस्व मामलों का निस्तारण
जैतारण | क्षेत्र के पिपलिया खुर्द ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केंद्र पर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में ग्रामीणों के राजस्व के मामलों का निस्तारण हुआ। शिविर में नामांतरण, म्यूटेशन, शुद्घि करण सहित अन्य मामलों का हाथोंहाथ निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई। शिविर में एसडीएम खटनवालिया ने ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर फायदा उठाने का आव्हान किया इस मौके तहसीलदार नरेश सोनी, विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अंजू राठौड़, सरपंच दुर्गाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी जयराम पटेल, प्रेमप्रकाश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
एक साल बाद जिले के 224 गांवों को मिलेगा जवाई का पानी : चौधरी
रानी | केंद्रीय मंत्री व सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि पाली जिले के 224 गांवों को एक वर्ष बाद जवाई बांध का पानी मिलेगा। इसके लिए 511 करोड़ की योजना के टेंडर शीघ्र जारी हो जाएंगे। सांसद ने बिजोवा के पंचायत में सार्वजनिक स्ट्रीट सोलर लाइट के लोकार्पण समारोह में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए संकल्पित है। समारोह में प्रधान नवरतन सीरवी, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, सरपंच रम्बा तेजाराम चौधरी, भाजपा आेबीसी मोर्चा के जयवर्धन रांकावत, उत्तम सीरवी भाजपा खिंवाड़ा के उपाध्यक्ष फूसाराम चौधरी, तहसीलदार जगदीशसिंह आसिया आदि मौजूद थे। सांसद चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने रोडवेज बस सेवा शुरू करवाने, नई स्ट्रीट लाइट लगाने का भी भरोसा दिलाया।
रानी. बिजोवा में ग्रामीणों की समस्या सुनते सांसद चौधरी।