पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोजत में एक्सिस बैंक शाखा का शुभारंभ

सोजत में एक्सिस बैंक शाखा का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत | कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने बुधवार को सोजत सिटी में निजी बैंक एक्सिस बैंक की शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति बैंकिंग सुविधा से जुड़े और इस दिशा में बेहतरीन काम पिछले कुछ वर्षों में हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ी है और लोगों में आर्थिक जागरूकता का विकास हो रहा है। उन्होंने एक्सिस बैंक की आेर से डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैंक के ब्रांच बैंकिंग हैड संजय साएलस ने बैंक की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एक्सिस बैंक कैशलेस भुगतान के लिए पूरे भारत में वांछित ढांचे की पेशकश कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक्सिस बैंक की राजस्थान में 142वीं शाखा है। इस दौरान एसडीएम मुकेश चौधरी, रायपुर प्रधान शोभा चौहान, सोजत नगर पालिका अध्यक्ष मांगीलाल चौहान, ईआे सुरेश चौहान, तहसीलदार रोहित चौहान, बीडीआे हरसुखराम बिश्नोई, बैंक के सर्कल हैड आकाश कुमार, हरिंदर पाल सिंह कोहली, शाखा प्रबंधक चेतन जैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...