- Hindi News
- National
- राजोला खुर्द के साहित्यकार मीठेश निर्मोही अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे
राजोला खुर्द के साहित्यकार मीठेश निर्मोही अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे
पाली | हिन्दी और राजस्थानी के कवि, कथाकार एवं अनुवादक मीठेश निर्मोही रूस-मास्को में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि होगे।
सृजनगाथा डॉॅट काॅम एवं अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन, रूस के संयोजक साहित्यकार जयप्रकाश मानस द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 1 से 8 जून, 2018 तक मैक्सिम गोर्की की धरती पर आयोजित होगा। इसमें लगभग एक सौ साहित्यकार, शिक्षाविद्, विद्वान व कलाकार सहभागिता निभाएंगे। इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के अलावा मीठेश निर्मोही अंतरराष्ट्रीय गद्य रचनापाठ -(कहानी, लघुकथा, निबंध, आत्म-कथा आदि) सत्र में अध्यक्ष मंडल के सदस्य के रूप में मंच पर उपस्थित रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय कविता पाठ सत्र में हिन्दी में काव्य पाठ करेंगे।
सेंट पीटर्सबर्ग भी जाएंगे
इस साहित्यिक यात्रा के दौरान वे सुविख्यात रूसी लेखक मैक्सिम गोर्की के गांव तथा सेंट पीटर्सबर्ग भी जाएंगे। सोजत के राजोला खुर्द के साहित्यकार मीठेश निर्मोही समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न साहित्यिक आयोजनों में काव्य एवं कहानी पाठ करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से रूस में सम्मानित होंगे निर्मोही
रूस में साहित्यकार मीठेश निर्मोही को कविता और कहानी में श्रेष्ठ रचना-कर्म करने के लिये सलेकचंद जैन स्मृति संस्थान, दिल्ली के सौजन्य से स्थापित सलेकचंद जैन स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।