पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोजत पीएमआे पुरोहित के स्थानांतरण के विरोध में आक्रोश, आज सौंपेंगे ज्ञापन

सोजत पीएमआे पुरोहित के स्थानांतरण के विरोध में आक्रोश, आज सौंपेंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के दूसरे अस्पताल में आधे से ज्यादा डॉक्टरों के पद वैसे ही खाली है, लेकिन दो दिन पूर्व चिकित्सा विभाग द्वारा सोजत अस्पताल की पीएमआे व स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनसुइया पुरोहित का स्थानांतरण रोहट कर दिया गया है। इससे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। नागरिकों ने इसका विरोध करते हुए गुरुवार को एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन देंगे।

150 बेड वाले अस्पताल में बंद हो जाएगा प्रसूताओं का होगा उपचार : जिला मुख्यालय पाली के बाद सोजत का अस्पताल जिले का दूसरा बड़ा अस्पताल है। यहां विभिन्न प्रकार के 35 डॉक्टरों के पद स्वीकृत है। इनमें से वर्तमान में 16 डॉक्टर ही नियुक्त है। इतने बड़े अस्पताल में लम्बे समय से शिशु रोग विशेषज्ञ, कान,नाक व गला रोग, रेडियोलोजिस्ट के अलावा कई चिकित्सकों के पद खाली है। अब गायनिक डॉक्टर के आने से पूर्व उनका स्थानांतरण कर देने से आम नागरिकों में रोष व्याप्त है।

आज एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे नागरिक

गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा सोजत की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगे। वे डॉक्टर पुरोहित के स्थानांतरण को निरस्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपेंगे। उधर, नागरिकों का कहना है कि समय रहते अगर उनका स्थानांतरण निरस्त नहीं हुआ तो कुछ ही दिनों बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...