प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने कोयला परिवहन रोका
सोनारडीह | कोयला ट्रांसपोर्टिंग के दौरान होने वाले प्रदूषण से परेशान सोनारडीह के ग्रामीणों ने मंगलवार को सोनारडीह फाटक के समीप कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसपोर्टर द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है। साथ ही ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहनों में क्षमता से अधिक कोयला लोड रहने के कारण कोयला गिरता रहता है। जिससे कई बच्चे घायल हो चुके हैं।