सोनारडीह | धर्माबांध के ऊपर देवघरा में सरकारी बोरिंग करा पानी निकालने की कोशिश हो रही थी। 200 फीट... पानी नहीं आया। 300 फीट... पानी नहीं आया। बोरिंग 400 फीट करने का निर्णय किया गया। जैसे ही मशीन 400 फीट जमीन के नीचे पहुंची... एक आवाज से आयी। लगा पानी मिल गया है और अब उसकी धार बाहर आएगी। पर ऐसा हुआ नहीं...। जमीन के नीचे से पानी की जगह आग की आग की लपट निकल आयी। गैस रिसाव होने लगा। ऊपर देवघरा के बोरिंग स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बोरिंग मशीन को वहां से हटाया गया। डीप बोरिंग से मिथेन गैस निकलने की संभावना जताई जा रही है। कुछ दिन पहले तक बोरिंग स्थल पर ओएनजीसी का कार्यालय संचालित था। बोरिंग से आग और गैस निकलने की घटना से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।