सोनीपत | रोलर स्केटिंग एसोसिएशन सोनीपत की ओर से सत्यम पब्लिक स्कूल में 19-20 मई को आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में श्रीराम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में खेलते हुए ओजस मुंजाल ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं अंडर-16 में तनिशा ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा 20 मई को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी स्कूल के छात्रों ने अच्छा खेल दिखाया। सब जूनियर में खेलते हुए आयूष, तनिष्क और अंशुमन ने गोल्ड जबकि नीलेश और दिपांशु ने ब्रांज मेडल पर कब्जा किया।