हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए परीक्षा परिणाम पर विभिन्न स्कूलों ने खुशियां मनाई। विद्यार्थी भी चहके और स्टाफ ने भी खूब मिठाइयां बांटी।
शिव मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा में 43 परीक्षार्थियों में से 27 ने मेरिट प्राप्त की व बाकि विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उर्त्तीण हुए। विद्यालय की छात्रा मनीषा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सूरज ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त स्नेहलता, गुरमीत, अमित, अंजू, मानसी, काजल, काजल मलिक, सुमित, लक्ष्य, चंचल, प्रिंस, मनजीत, साहिल, अमन, विकास, नवनीत, जतिन, मनीष आदि रहे। संस्था के चेयरमैन व हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजमेर सिहं, निदेशक सुनीता तथा मुख्याध्यापिका सुचित्रा ने सभी को बधाई दी। श्याम मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बरखा ने पहला व कीर्ति ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल विजयपाल शर्मा ने बताया कि 36 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। पेरामाउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राजबीर दलाल एवं मैनेजर जोगेन्द्र मलिक ने बताया कि 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। उन्होंने बताया नीशु ने 460 अंक हासिल कर पहला, मोनिका ने 455 अंक लेकर दूसरा एवं संरूची ने 450 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। सविता माडर्न उच्च स्कूल में विकास ने 464 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि संदीप ने दूसरा व अजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि विकास, अजय, दीपिका, संजय, संदीप, टिवंकल, प्रतिभा व श्रेयाश ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बडवासनी में भी बेहतर परीक्षा परिणाम पर खुशियां मनाई गई।