सोनीपत | संविधान बचाओ दलित पिछड़ा एकता महासंघ के पदाधिकारियों ने साेमवार को डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि एक्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। उन्हाेंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही सरकार अध्यादेश लाए। मौके पर महासंघ के जिला प्रधान घनेंद्र मेघनाद, डाॅ. सुरेंद्र सिंह बड़गुज्जर, हवा सिंह, कर्मवीर खोखर, कृष्ण चौहान, निकिन मेहरा आदि मौजूद रहे।