भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सोमवार को दिनभर सोनीपत के विभिन्न हलकों के गांवों में पहुंचे। नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों का मन टटोला और सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। कई जगह भाजपा पदाधिकारियों के यहां जलपान के बहाने पार्टी संगठन को मजबूत किया।
सुबह करेवड़ी गांव में युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम किया गया। युवा जिला अध्यक्ष अशोक करेवड़ी ने अपनी टीम के साथ सुभाष बराला का स्वागत किया। बराला ने कहा कि भविष्य में होने वाले चुनाव में युवा मोर्चा की अहम भागीदारी होगी। आज का युवा मोर्चा की कल की बीजेपी है। इस मौके पर जिला भाजपा के अध्यक्ष डा. धर्मवीर नांदल, स्वामी जसमेर, कुलदीप नांगल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष परमवीर सैनी, नत्था सिंह सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, जयसिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक रामफल, पुष्पेंद्र योगी, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक, सुनीता लोहचब, किरण बाला, रविंद्र मलिक, महामंत्री रजनीश मलिक, वरुण जैन, उपाध्यक्ष प्रवीण दहिया मुकेश बत्रा, मोहन दहिया, प्रमोद दांगी मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलेगा : सुभाष बराला
खरखौदा | सोमवार को खरखौदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अफसर कोई बात नहीं सुनते और उन्हें मान सम्मान नहीं दिया जा रहा। इस पर सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलेगा।
भविष्य में इस तरह की कोई बात सामने आती है तो उन्हें इसकी सूचना दे। इससे पहले सुभाष बराला सिसाना स्थित ढाकन वाला आश्रम में पहुंचे जहां पर उन्होंने मत्था टेका। सरंपच राधेश्याम ने मांग रखी कि ढाकन वाला आश्रम से सेहरी तक की अधूरी पडी सड़क को बनवाया जाए। सिसाना 2 में पानी की टंकी बनवाई जाए। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि यह काम जल्दी करा दिए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल,प्रीतम खोखर, गुलशन ठेकेदार, सुनील पांचाल, सुनीता लोहचब, पं.मुखत्यार सिंह, जयकरण ठेकेदार, ओम प्रकाश कंवाली, नरेन्द्र दहिया, राजेन्द्र सैनी,नरेन्द्र बबल, अशोक बहल, संदीप सोहटी, बलराम, जगबीर भी उपस्थित रहे।
5 नव निर्वाचित पार्षद भी पहुंचे : सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपना चेयरमैनी का प्रतिनिधित्व दर्शाने के लिए भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पार्षद श्यामपाल सैनी, संजीत, सीमा, संदीप, ओम प्रकाश मुलाकात करने पहुंचे। गौरतलब है कि जल्द ही खरखौदा नगरपालिका चेयरमैनी का चुनाव होना है।
सोनीपत . लोगों को संबोधित करते सुभाष बराला व अन्य। फोटो | भास्कर
‘नगर निगम का विरोध हो रहा है तो सरकार दोबारा करेगी विचार’
राई | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सरकार ने सोनीपत का विकास करने के लिए इसे नगर निगम बनाया था। अब इसका विरोध किया जा रहा है तो सरकार भी इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। इनेलो- बसपा गठबंधन पर कहा कि चौटाला परिवार दादागिरी से सरकार बनाना चाहती है। भाजपा के साथ जनता है और जनता मेरिट पर नौकरी देने वालों के पक्ष में है। वे सोमवार को खेवड़ा गांव में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सोनीपत को नगर निगम का दर्जा दिया गया था। इसके पीछे सरकार की मंशा विकास करना था। सरकार का प्रयास था कि शहरों के साथ- साथ गांवों का भी विकास किया जा सके। अब नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन चलाया जा रहा है तो सरकार भी इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार हर पहलु पर काम कर रही है। जिससे जल्द से जल्द इस बारे में कोई रिजल्ट दिया जा सके। बराला ने कहा कि इनेलो दादागिरी की राजनीति करती है। गठबंधन का धर्म निभाना चौटाला परिवार ने कभी सीखा ही नहीं है। वे केवल बैसाखी के सहारे सरकार बनाने का जुगाड़ बना रहे है। विपक्ष के नेता अभय सिंह सरेआम मंच से बोल रहे है कि वे मेरिट पर नहीं अपने कार्यकर्ता को नौकरी देंगे। इस मौके पर जिला प्रधान डॉ. धर्मबीर नांदल, चेयरमैन कुलदीप नांगल, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक माहरा, अशोक कौशिक, मनोज असावरपुर, मनोज जैन, अनिल आंतिल, धर्मसिंह ठेकेदार, बीरसेन आंतिल, जयकुमार, सतपाल जैलदार आदि मौजूद थे।