सोनीपत . आयोजित बैठक मौजूद अधिकारी।
भास्कर न्यूज | सोनीपत
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार को लघु सचिवालय में कार्यशाला हुई। इसमें सीएम ऑफिस हरियाणा की ओर से कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जीएल सिंघल की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को बेटी बचाने वाले डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्टर के माध्यम से मार्गदर्शन किया।
सोनीपत जिला में लिंगानुपात में पिछले 12 माह में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले अप्रैल माह में सोनीपत जिले का लिंगानुपात 948 रहा है, जबकि वर्ष 2017 में 935 था और 2011 में यह 798 था। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में सोनीपत जिले का लिंगानुपात 950 से भी अधिक करने के लिए इस कार्यक्रम से जुड़े संबंधित अधिकारी अपना पूर्ण प्रयास कर सफलता दिलवाएं।
वर्ष 2017 में पूरे प्रदेश में ऐसे इन्फोरमरों को 50 लाख रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीएनडीटी और एमटीपी एक्ट की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध पूरे प्रदेश में 1525 एफआईआर दर्ज की गई हैं। ।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ.जेएस पूनिया ने विश्वास दिलाया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को प्रभावी बनाने एवं लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस कार्यशाला में जिला अटॉर्नी आनन्द मान, एएसपी अर्पित जैन, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ.आदर्श शर्मा, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी स्वीटी सैनी व कानूनी काउंसलर रेखा शर्मा, डब्ल्यू सीडीपीओ गीता गहलावत, सुमन, संतोष कटारिया, सुपरवाइजर परूथी रूहल, कमेटी की सदस्य कुमारी सुनैना व अन्य मौजूद रहे।