सोनीपत | कुमाऊं सभा द्वारा नवदुर्गा मंदिर जीवन नगर में माता का जागरण किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जागरण में कलाकारों ने माता की भेंट सुनाई। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमे। मुख्य यजमान समाजसेवी हरेंद्र सैनी मौजूद रहे। मंदिर के प्रधान ओम प्रकाश कश्मीरा ने सभी का आभार जताया। मौके पर अनिल एलाबादी एवं अन्य ने भी सेवा की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।