पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताअाें व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि दी। कांग्रेस प्रदेश सचिव कंवर खत्री ने कहा कि देश में कंप्यूटर और सूचना क्रांति लाने में राजीव गांधी का अहम योगदान रहा। उन्होंने देश को तरक्की की राह दिखाई। इस मौके पर वीरेंद्र मलिक, निखिल मदान, सीमा शर्मा, माेनिका, अनिल बिन्नी, सुनील खेड़ी, संजय आंतिल, नरेंद्र मलिक, देवेंद्र शर्मा, सुमित दहिया आदि मौजूद रहे। वहीं, सोनीपत में सारंग रोड स्थित भीम नगर में सोमवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव डॉ सत्यवीर निर्माण ने की।

खबरें और भी हैं...