सोनीपत | दीक्षा पब्लिक स्कूल में कबड्डी एकेडमी के शुभारंभ पर कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। इसका शुभारंभ गुजरात फारचून ज्वाइंट टीम के खिलाड़ी सुनील कुमार भैंसवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने एकेडमी के प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए उपयोगी टिप्स दिए। इस दौरान गांव के सरपंच बिजेंद्र कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए एकेडमी की शुरुआत होना अच्छा कमदम है। इसके बाद कोच संदीप भारद्वाज की देखरेख में कबड्डी मुकाबला हुआ जिसमें दीक्षा पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। छोटूराम स्कूल रतनगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सन्नी को बेस्ट रेडर व अमित को बेस्ट कैचर के खिताब से नवाजा गया। प्रिंसिपल रोहताश खत्री ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।