पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नप संघ प्रदेशाध्यक्ष ने मंत्री जैन को बताया जिम्मेदार, 25 मई से शुरू होगी भूख हड़ताल

नप संघ प्रदेशाध्यक्ष ने मंत्री जैन को बताया जिम्मेदार, 25 मई से शुरू होगी भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम के कर्मचारियों के समर्थन में आई यूनियनाें के साथ सोमवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश शास्त्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर सफाई कर्मियों का पक्ष रखा। उन्होंंने कहा कि सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों का आंदोलन सरकार के खिलाफ है। 13 दिन से शहरी स्थानीय निकाय के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है, जिससे शहरों में गंदगी बढ़ रही है।

सीएम मनोहरलाल हड़ताली कर्मचारियों की मांगे मानने को तैयार है, लेकिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन व विभाग के अधिकारी तैयार नहीं है। जिसको लेकर कर्मियों में रोष है। नरेश शास्त्री ने कहा कि 22 मार्च को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले दो दिन भाजपा के विभागों व सांसदों के आवास पर शंख व घडियाल लेकर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद 25 मई से प्रदेश में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

सुभाष लांबा ने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहरों में सफाई व्यवस्था चरमराई है। सफाई के लिए प्रशासन व भाजपाइयों के हाथों में नए झाडू व औजार मुहैया करा दिए। लेकिन सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के लिए सरकार की ओर से कोई भी औजार नहीं मुहैया नहीं कराए। इस तरह की रणनीति से कर्मियों की हड़ताल को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर आनंद शर्मा, शीलकराम मलिक, जयभगवान दहिया, ओमप्रकश मलिक, अशोक फरीदाबाद आदि मौजूद रहे।

सोनीपत . नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य मीटिंग करते हुए।

खबरें और भी हैं...