पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम से बाहर निकालने को लेकर दिया ज्ञापन

निगम से बाहर निकालने को लेकर दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| नगर निगम में शामिल किए 26 गांवाें काे बाहर निकालने की मांग काे लेकर नगर निगम विरोधी संघर्ष समिति ने अनेक ग्रामीणाें के साथ शहर में राेष जुलूस निकाला। सोमवार को समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।

सरकार के खिलाफ के नारेबाजी कर निगम से बाहर करने का नारा लगाया। इसके बाद जुलूस के रूप में यह लोग डीसी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने जिला प्रशासन से गांवों को नगर निगम से बाहर करने की मांग करते हुए खूब नारेबाजी की। हरिप्रकाश आंतिल ने कहा कि प्रशासन ने एक बार मीटिंग बुलाकर समाधान का अाश्वासन दिया इसके बाद काई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण समस्या का समाधान चाहते हैं। डीसी की अनुपस्थिति में तहसीलदार हितेंद्र शर्मा ने ज्ञापन लिया।

खबरें और भी हैं...