पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में फिर भरा पानी

सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में फिर भरा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में सीवर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारी यहां खानापूर्ति कर रहे हैं। सीवरमैन मेनहोल पर फट्‌टी मारकर चले जाते हैं और फिर सीवर ओवरफ्लो होने लगते हैं। सोमवार को पूरी गली में सीवर का पानी भर गया। लोगों ने यहां सुपर सकर मशीन से प्रोपर सफाई कराने की मांग की है।

स्थानीय निवासी सतपाल सिंह अहलावत, सेवानिवृत पुलिस कर्मी बलवान, अानंद ने कहा कि शहर का यह मुख्य रास्ता है। वेस्ट रामनगर और विशाल नगर की अंदरुनी गलियों में भी सीवर जाम है। हर दिन सड़क पर सीवर का पानी बहने से गंदगी बनी रहती है। गर्मी सीजन में बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। इस कारण लोगों का आना जाना भी मुश्किल हो गया। विभाग को कोई स्थाई समाधान निकालना चाहिए। ताकि नियमित रूप से राहत मिल सके।

ये गली लंबे समय से सीवर समस्या को लेकर चर्चा में है। इसके समाधान के लिए नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग महज आश्वासन ही देता रहा है। आए दिन लोग सीवर की बदबू और समस्या से त्रस्त हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत देने पर सफाई के नाम पर फटि्टयां मार दी जाती है। कई सालों से सीवरों की पूरी तरह सफाई नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...