पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी पर डांट लगाई तो घर से भागी सुबह बेहोशी की हालत में मिली

बेटी पर डांट लगाई तो घर से भागी सुबह बेहोशी की हालत में मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओल्ड चौकी क्षेत्र की एक कालोनी में मां की डांट से खफा होकर एक किशोरी घर से भाग गई। किशोरी के परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

वहीं पुलिस ने जांच शुरू की ही थी कि किशोरी सोमवार की सुबह अपनी ही कालोनी में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की, युवती की हालत गंभीर देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ओल्ड चौकी प्रभारी जसमेर ने बताया कि किशोरी पर परिजनों ने डांट लगा दी थी। जिसके बाद वह घर से भाग गई थी। किशोरी जैसे ही होश में आएगी उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान लेने का प्रयास किया गया था, लेकिन डाक्टरों ने अभी अनफिट बताया है। अब किशोरी ही बताएगी गई कि वह घर से कहां गई थी।

शहर की धानक बस्ती से युवती का अपहरण

धानक बस्ती के एक युवक ने बहन के अपहरण का आरोप लगाया है। भाई ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि बहन की उम्र करीब 18 साल है। बहन घर से गई थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसे शक है कि बहन का किसी ने अपहरण कर लिया है और उसे छुपा दिया है।

लहराड़ा से युवती भगाकर ले जाने का आरोप : लहराड़ा की एक महिला ने एक युवक पर बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी के फोन भी बंद है। सदर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...