पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 56% रिजल्ट रहा इस साल, पिछले साल 70.14% था

56% रिजल्ट रहा इस साल, पिछले साल 70.14% था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम : 125 दिन सरकारी आयोजनों में व्यस्त रहे बच्चे व शिक्षक, वर्ष 2014 से 16 तक प्रदेश में रहा प्रथम

23,315

कुल विद्यार्थी

परिणाम

13,161

विद्यार्थी हुए पास

भास्कर न्यूज | सोनीपत

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 12वीं के परिणाम की तरह 10वीं में भी सोनीपत के परिणाम ने ओवरआल स्तर पर निराश किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 7380 ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। बावजूद इसके परिणाम में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2017 में 70.14 प्रतिशत परिणाम रहा वहीं इस बार 56 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया। सोनीपत प्रदेश में चौथे नंबर पर है। जिले के शिक्षक साल भर सरकारी योजनाओं की ब्रांडिंग में लगे रहे जिसके कारण पूरे साल में केवल 119 दिन ही कक्षाएं लगी जिसका असर रिजल्ट पर दिखा।

119 दिन लगी कक्षाएं, सरकारी योजनाओं की ब्रांडिंग में लगे रहे शिक्षक इसलिए 14% गिरा रिजल्ट, 3 से चौथे स्थान पर खिसके

1783

कम्पार्टमेंट

8371

विद्यार्थी फेल

इस बार ऐसा रहा जिले का परीक्षा परिणाम

जिले के अबकी बार 23 हजार 315 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 13 हजार 161 विद्यार्थी 10वीं को उर्त्तीण करने में कामयाब रहे। जबकि 1783 विद्यार्थियों की रि आई है जबकि 8371 विद्यार्थी फेल घोषित किए गए हैं।

4 सालों का पास प्रतिशत

76.00

सोनीपत के एक निजी स्कूल में खुशी मनाते विद्यार्थी।

58.00

2014

2015

साल 2017 में ऐसा रहा था परिणाम

साल 2017 में 15 हजार 935 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें 11200 विद्यार्थी पास हुए जबकि 1915 विद्यार्थी क्वालीफाई नहीं कर सकें। ओवरआल परिणाम 70.29 प्रतिशत रहा। तब महज 1915 विद्यार्थी ही क्वालीफाई नहीं कर सके थे।

69.84

70.14

2016

2017

प्रदेश में 8वें स्थान पर रहे अमन ने टीवी व खेल तक छाेड़ा था

अमन

500

97.6%

488

श्रीराम किशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिगान

‌सरकारी योजनाओं के बखान में लगने से हुआ बंटाधार

शिक्षा सत्र 2017-18 में अप्रैल से मार्ग तक 324 दिन बनते हैं। इनमें से 125 दिन विद्यार्थियों ने 10 प्रकार की सरकार की योजनाओं की ब्रांडिंग में ही बिता दिए। इनमें गीता जयंती, दीन दयाल उपाध्याय जयंती, 25 दिन स्वर्ण जयंती उत्सव, बीएलओ व सुपरवाइजर में शिक्षकों की ड्यूटी व कभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कभी यातायात नियमों की रैलियों में 125 दिन बिताए गए। इनके अलावा 48 रविवार व 32 धार्मिक आयोजनों की छुट्टियों में गए। बाकी 119 दिन ही स्कूलों में कक्षाएं लग पाई। इस बारे में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान संजीव दहिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं का बखान करने व धार्मिक आयोजनों से विद्यार्थियों को दूर रखा जाना चाहिए।

लड़सोली के अमन कुमार ने 488 अंक लेकर प्रदेश में 8वां स्थान पाया है। श्रीराम किशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिगान के छात्रा जिले में अव्वल स्थान हासिल करने वाले अमन कुमार को क्रिकेट सबसे अधिक पंसद है, फिर भी उसने दो साल से क्रिकेट नहीं खेला है। एक साल से मोबाइल का उपयोग सिर्फ बातचीत के लिए ही किया है। टीवी से भी निरंतर दूरी बनाई रखी है।

मनीषा

500

95.8%

479

शिव माडर्न स्कूल सोनीपत

मनीषा भी बनना चाहती है आईएएस : शिव माडर्न स्कूल की छात्रा मनीषा की ख्वाहिश भी आईएएस बनने की है। परीक्षा में 479 अंक लेने वाली मनीषा का फेवरेट सब्जेक्ट हिंदी एवं अंग्रेजी है, जिसमें उन्होंने 96 नंबर हासिल किए हैं। शमशेर सिहं एवं बिमला देवी की लाड़ली मनीषा का कहना है कि पढ़ाई को कभी बोझ नहीं माना इसलिए वह कामयाबी हासिल कर सकी।

डीईओ कार्यालय में नहीं पहुंचा इस बार परिणाम

शिक्षा बोर्ड की ओर से डीईओ कार्यालय में इस बार परिणाम नहीं भेजा, जिसका असर यह हुआ कि स्कूलों को अपने स्तर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के रोल नंबर को संबंधित साइट एवं मोबाइल एप के जरिए निकालने पड़े। बोर्ड के हेल्प लाइन नंबर पर कोई मदद नहीं मिली।

इस बार से विद्यार्थियों के लिए यह बेहतर कदम : पहली बार परीक्षार्थियों का रिजल्ट व प्रमाण-पत्र शिक्षा बोर्ड के डिजिटल लॉकर में उपलब्ध करवाया है। डिजिटल लॉकर का आधार परीक्षार्थी का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर रहेगा। इसमें परीक्षार्थियों की मार्कशीट होगी सुरक्षित।

परिणाम को लेकर जवाबदेह

जिले के परीक्षा परिणाम को लेकर समीक्षा की जा रही है। स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल को बनाने के साथ ही उन कमियां को दूर करने का प्रयास किया जाएगा जहां से विद्यार्थी पिछड़ रहे हैं। शिक्षकों को परिणाम को लेकर जवाबदेह बनाया जाएगा।\\\'-जिले सिंह शर्मा, डीईओ सोनीपत।

खबरें और भी हैं...