पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाते हुए ईदगाह का युवक सोमवार की दोपहर डूब गया। युवक दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर पर गया था। घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचें। इसके बाद तहसीलदार हितेंद्र, सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। परंतु युवक का सुराग नहीं लग सका।
मोहम्मद फरीद सोमवार की दोपहर को गांव किलोहड़द के पास स्थित एक किक्रेट एकेडमी के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाने के लिए अाया था। कपड़े निकालते ही उसने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह ऊपर के तेज बहाव से बाहर नहीं निकल सका। उसके दोस्तों ने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन मोहम्मद फरीद का सुराग नहीं लग सका।