सोनीपत | मालवीय स्कूल के पास गश्त कर रही एसआईटी ने एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आशू निवासी ईदगाह कालोनी का रहने वाला है। आरोपी से पुलिस ने 870 ग्राम गांजापती बरामद की है। एएसआई संदीप ने बताया कि वह गश्त कर रहा था। इस दौरान उसे छोटूराम चौक की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। आरोपी के हाथ में एक पॉलीथिन थी। जब उसने शक के आधार पर युवक की तलाशी लेनी चाही तो उसने पॉलीथिन फेंकने का प्रयास किया। लेकिन युवक इससे पहले यह करता उसने उसे दबोच लिया।