पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराजा अग्रसेन भवन में आज से होगी भागवत कथा

महाराजा अग्रसेन भवन में आज से होगी भागवत कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति द्वारा महाराज अग्रसेन भवन में 22 मई से 29 मई तक श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रैस सचिव अनिल गुप्ता सीटू ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से अग्रसेन भवन तक कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम को साढ़े 3 से साढ़े छह बजे तक कथा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कथा व्यास कैलाश चंद्र शास्त्री द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा। पहले दिन नारद सनकादिक संवाद, भक्ति नारद समापम और गौकर्ण उपाख्यान पर आधारित कथा सुनाई जाएगी। 28 मई तक कथा होगी। इसके बाद 29 को सुबह साढ़े आठ बजे हवन व पूर्णाहुति एवं अमृतमयी भंडारा सुबह 11 बजे शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...